
शादियों का सीजन चल रहा हैं। प्रतिदिन शादियों से सबंधित कुछ न कुछ वाकया सामने आते ही रहते हैं। ऐसा ही हैरान कर देने वाला वाक़्या बिहार के मोतिहारी से सामने आया हैं। यहाँ एक दूल्हे को स्टेज पर अपनी प्रेमिका की याद आ जाती हैं और वह शादी करने से इंकार कर देता हैं। आगे जो होता हैं वो और भी हैरान करने वाला हैं।
आपको बता दे की बेतिया के योगापट्टी थाना के अंतर्गत आने वाले गाँव बेलनवा निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश शुक्ला की शादी 6 महीने पहले मोतिहारी के गायत्री नगर के निवासी स्वर्गीय ओम पांडेय की बेटी से होनी तय हुई थी।
शादी की तारीख 10 जून तय की गयी थी। सब कुछ सही चल रहा था। इसीलिए निर्धारित समय पर ब्रजकिशोर शुक्ल अपने बेटे की बारात को लेकर मोतिहारी पहुंचे।
बारात का अच्छे से स्वागत किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ ही था की स्टेज पर जयमाला के बाद अचानक से दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे की बात सुनते ही दुल्हन के परिवार वालो में आक्रोश छा गया और उन्होंने दूल्हे के पिता समेत दर्जनों बारातियो को दुल्हन पक्ष के लोगो ने बंधक बना लिया। बताया जा रहा हैं की दूल्हा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
यह भी पढ़े: लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके भाभी के साथ नाचा देवर तो दुल्हन ने दिखाए ऐसे तेवर
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा हैं की दूल्हे के किसी महिला के साथ अवैध सम्बन्ध हैं इसीलिए आखिरी समय में उसने शादी करने से मना किया। दुल्हन के परिवार पक्ष ने भी दूल्हे पर यही आरोप लगाया हैं। इस बारे में दूल्हे के पक्ष से कोई बयान नहीं आया हैं।
लड़की वालो ने की दहेज व शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने की मांग
दुल्हन पक्ष का कहना हैं कि उन्होंने दहेज के रूप में दूल्हे वालो को 12 लाख नगद दिए थे। इसके साथ शादी में उनका 7 से 8 लाख रुपया अलग से खर्च हुआ हैं। इतना खर्च होने के बाद शादी से दूल्हे ने इंकार किया हैं इसीलिए दहेज समेत सारा खर्च उन्हें लौटाया जाये। दूल्हा पक्ष के लोग पेसो के बदले दुल्हन पक्ष को जमीन देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना हैं की वो जमीन की रजिस्ट्री दुल्हन पक्ष के लोगो के नाम करवाएंगे।
Leave a Reply