
EPF Interest Rate 2022: सरकार ने PF की ब्याज दर 8.5% से घटाकर की 8.1%
EPF Interest Rate 2022: सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF (provident Fund) अकाउंट में जमा राशि पर 8.10% की दर से ब्याज देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने शुक्रवार को इसका official ऑर्डर जारी कर दिया हैं। यह ब्याज दर पिछले करीब 40 साल में सबसे कम है।
वित्त वर्ष 1977-78 में EPFO ने 8% का ब्याज दिया था। उसके बाद से यह 8.25% या उससे अधिक रही है।
पिछले दो फाइनेंशियल ईयर (FY) (2019-20 और 2020-21) की बात करें तो ब्याज दर 8.50% रही है।
देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं।
इस वर्ष मार्च में ही EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF ब्याज दर को 8.5% से घटाकर 8.1% करने का फैसला किया था।
EPFO क्या होता हैं
आपकी कंपनी या संस्थान हर महीने जो पैसा आपकी सैलरी में से काटती हैं, वो आपके EPF एकाउंट में जमा होता हैं। सभी EPF Accounts की देखरेख जिस संस्था द्वारा की जाती हैं वो EPFO हैं। EPFO की FUL FORM – Employment provident Fund Organisation होती हैं।
यह संस्था सही समय पर कर्मचारियों के पैसे जमा करवाने , सही जगह पर निवेश (invest) तथा कर्मचारी की रिटायरमेंट पर जमा राशि को वापिस करवाने की ज़िमेदारी रखती हैं। PF संबंधी सारे नियमो को जारी करने तथा कम्पनियों व संस्थानों द्वारा उन नियमो को लागू करवाने की जिम्मेदारी भी EPFO की ही होती हैं।
EPF Interest Rate 2022: अगर आप एक कर्मचारी हैं तो आपको E PF रूप से जानकारी जरूर होगी। EPF का पूर्ण रूप Employee Provident Fund होता हैं। लेकिन आम भाषा में इसे PF के नाम से ही जाता हैं। PF में आपकी पूरी सैलरी का 12% नहीं कटता हैं बल्कि आपकी बेसिक सैलरी + DA का 12% ही आपके PF एकाउंट में जमा किया जाता हैं। इसके साथ ही जिस कम्पनी या संस्थान में आप कार्य करते हैं उसके द्वारा भी आपके PF अकाउंट में उतनी ही राशि जमा करवाई जाती हैं जितनी आपकी सैलरी में से कटती हैं। इसका मतलब है की आपकी सैलरी का कुल 12+12= 24 % आपके पीएफ खाते में जमा होता हैं।
EPF Official Website Link : Click here
Leave a Reply