Indian currency update

Indian currency :अभी भारतीय मुद्रा- रुपए पर महात्मा गांधी की मुस्कुराती हुई तस्वीर है। शीघ्र ही कुछ नोटों पर नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर और देश के 11वें राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की वाटरमार्क तस्वीर देखने काे मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कुछ नोटों की एक सीरीज पर डॉ कलाम और रविन्द्र नाथ टैगोर के वाटरमार्क का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़े: EPF Interest Rate 2022: सरकार ने PF की ब्याज दर 8.5% से घटाकर की 8.1%

गांधी, टैगोर व कलाम के watermark samples तैयार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और Security Printing and meeting corporation of India ने आईआईटी-दिल्ली के एमेरिटस प्रो. दिलीप टी. साहनी को गांधी, टैगोर और कलाम के watermark के नमूनों के दो अलग-अलग set भेजे हैं। साहनी को दो सेटों में से चुनने व उन्हें सरकार द्वारा अंतिम विचार के लिए पेश करने को कहा गया है। वाटरमार्क की जांच करने वाले प्रो. साहनी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंस्ट्रुमेंटेशन के विशेषज्ञ हैं। इसी साल उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिला था।

Indian Currency Notes : सन 1969 में पहली बार छपी थी गांधी की तस्वीर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)ने वर्ष 1969 में 100 रुपए के नोट पर पहली बार महात्मा गांधी की तस्वीर छापी थी। यह महात्मा गांधी का जन्म शताब्दी वर्ष था। स्मरण के तौर पर बापू की तस्वीर नोट पर छापी गई थी। इस नोट पर तस्वीर के पीछे सेवाग्राम आश्रम का चित्र भी था। गांधी जी के हंसते हए चेहरे की फोटो को पहली बार 1987 में आए नोटों पर छापा गया था। इस तस्वीर के साथ सबसे पहले 500 रुपए का नोट अक्टूबर 1987 में आया था। इसके बाद गांधी जी की यह तस्वीर अन्य नोटों पर भी उपयोग होने लगी।

आपको बता दे कि टैगोर काे उनकी काव्य रचना ‘गीतांजलि’ के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। वहीं, डॉ कलाम देश के महान वैज्ञानिक और व्यक्तित्वों में से एक हैं। अगर इन हस्तियों की तस्वीर भारतीय मुद्रा के नोटों पर छापी जाती है, ताे इतिहास ऐसा पहली बार हाेगा, जब रिजर्व बैंक रुपए पर महात्मा गांधी के अलावा अन्य हस्तियों की तस्वीर छापेगा।