List of Dams in India : नमस्कार दोस्तो ! भारत के प्रमुख बांध भूगोल विषय का एक महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा जैसे की UPSC, SSC, Railways, State Government Exam आदि में इस टॉपिक से प्रश्न हमेशा ही पूछे जाते हैं। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये विषय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
बाँध क्या होता हैं – What are Dams in Hindi
बांध एक अवरोध (Obstacle) है जो सतही जल या भूमिगत धाराओं के प्रवाह को रोकता या प्रतिबंधित करता है। एक बांध का उपयोग पानी को इकट्ठा करने या स्टोर करने के लिए भी किया जा सकता है जिसे विभिन्न स्थानों के बीच समान रूप से वितरित किया जा सकता है।
बांधों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य- Important Facts about Dams
- भारत का सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध है, जिसकी ऊंचाई 260.5 मीटर है | टिहरी बांध उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर स्थित है |
- भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध है।
- हीराकुंड बांध उड़ीसा के संबलपुर जिले में महानदी पर स्थित है |
- मुख्य हिराकुंड बांध 4.8 किलोमीटर और कुल 25.79 किलोमीटर लंबा है |
- भाखड़ा और नांगल दो अलग-अलग बांध है |
- भाखड़ा बांध हिमाचल प्रदेश में स्थित है |
- नांगल उससे नीचे की ओर पंजाब में स्थित है |
- यह दोनों बांध सतलज नदी पर स्थित है |
- मिट्टी से बना हुआ भारत का सबसे बड़ा बांध है नागार्जुन सागर बांध, जोकि तेलंगाना में स्थित है |
- आर्क आकार का भारत का सबसे बड़ा बांध (Biggest Arch Dam Of India) इडुक्की बांध है, जो केरल में स्थित है |
- प्रमुख बांधों में भारत का सबसे पुराना बांध तमिलनाडु में कावेरी नदी पर कलनई बांध है |
भारत के प्रमुख बाँध – Dams of India
दोस्तों नीचे भारत के प्रमुख बांधो की एक सूची दी गयी हैं। इस सूची में बाँध, नदी का नाम तथा राज्य का नाम भी सम्मिलित किया गया हैं। इसके साथ ही भारत के प्रमुख बांधो से संबंधित महत्वपुर्ण प्रश्न उत्तर भी दिए गए हैं।
क्र. सं. | बांध परियोजना | नदी का नाम | राज्य का नाम |
---|---|---|---|
1. | टिहरी बांध | भागीरथी नदी | उत्तराखंड |
2. | हीराकुंड बांध | महानदी | उड़ीसा |
3. | सरदार सरोवर बांध | नर्मदा नदी | गुजरात |
4. | फरक्का बांध परियोजना | हुगली नदी | पश्चिम बंगाल |
5. | उरी बांध | झेलम नदी | जम्मू कश्मीर |
6. | दुलहस्ते बांध | चिनाब नदी | जम्मू कश्मीर |
7. | सलाल बांध परियोजना | चिनाब नदी | जम्मू कश्मीर |
8. | बगलिहार बांध | चिनाब नदी | जम्मू कश्मीर |
9. | रणजीत सागर बांध (थीन बांध) | रावी नदी | जम्मू-कश्मीर और पंजाब |
10. | भाखड़ा नांगल बांध | सतलज नदी | हिमाचल प्रदेश और पंजाब |
11. | पोंग बांध | व्यास नदी | हिमाचल प्रदेश |
12. | नाथपा झाकड़ी बांध | सतलज नदी | हिमाचल प्रदेश |
13. | धौलीगंगा बांध | धौली गंगा नदी | उत्तराखंड |
14. | रिहंद बांध | रिहंद नदी | उत्तर प्रदेश |
15. | रानी लक्ष्मीबाई (राजघाट बांध) | बेतवा नदी | उत्तर प्रदेश |
16. | माताटीला बांध | बेतवा नदी | उत्तर प्रदेश |
17. | मैथन बांध | बराकर नदी | झारखंड |
18. | तिलैया बांध | बराकर नदी | झारखंड |
19. | पंचेत बांध | दामोदर नदी | झारखंड |
20. | मयूराक्षी बांध परियोजना | मयूराक्षी नदी | पश्चिम बंगाल |
21. | बीसलपुर बांध | बनास नदी | राजस्थान |
22. | माही बजाज सागर | माही नदी | राजस्थान |
23. | राणा प्रताप सागर बांध | चंबल नदी | राजस्थान |
24. | जवाहर सागर बांध | चंबल नदी | राजस्थान |
25. | गांधी सागर बांध | चंबल नदी | मध्य प्रदेश |
26. | इंदिरा सागर बांध | नर्मदा नदी | मध्य प्रदेश |
27. | ओंकारेश्वर बांध परियोजना | नर्मदा नदी | मध्य प्रदेश |
28. | उकाई बांध | तापी नदी | गुजरात |
29. | काकरापार बांध | तापी नदी | गुजरात |
30. | कोयना बांध | कोएना नदी | महाराष्ट्र |
31. | उजनी बांध | भीमा नदी | महाराष्ट्र |
32. | जायकवाडी बांध | गोदावरी नदी | महाराष्ट्र |
33. | कृष्णा राजा सागर बांध | कावेरी नदी | कर्नाटक |
34. | शिवसमुद्रम बांध परियोजना | कावेरी नदी | कर्नाटक |
35. | अलमाटी बांध | कृष्णा नदी | कर्नाटक |
36. | तुंगभद्रा बांध | तुंगभद्रा नदी | कर्नाटक |
37. | नागार्जुन सागर बांध | कृष्णा नदी | तेलंगाना |
38. | पोचमपाद बांध (श्रीराम सागर प्रोजेक्ट) | गोदावरी नदी | तेलंगाना |
39. | श्रीशैलम बांध | कृष्णा नदी | आंध्र प्रदेश |
40. | सोमासिला बांध | पेन्नार नदी | आंध्र प्रदेश |
41. | इडुक्की बांध | पेरियार नदी | केरल |
42. | मुल्लापेरियार बांध | पेरियार नदी | केरल |
43. | बनसुरा सागर बांध | काबिनी नदी | केरल |
44. | मेट्टूर बांध | कावेरी नदी | तमिल नाडु |
45. | कल्लनाई बांध | कावेरी नदी | तमिल नाडु |
बांधों की आवश्यकता क्या है ?
- बाँध सिंचाई उद्देश्यों के लिए पानी की आपूर्ति में मदद करता है।
- बाँध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर उत्पादन में मदद करता है।
- बाँध घरेलू के साथ-साथ शहर के उपयोग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराता है।
- बांध जलाशयों का उपयोग मछली पकड़ने और नौका विहार के उद्देश्यों के लिए किया जाता है जो कई परिवारों को आजीविका प्रदान करते हैं।
- इसका उपयोग परिवहन के लिए भी किया जाता है। (List of Dams in India)
- बांध बाढ़ को कम करने में भी मदद करते हैं।
भारत के प्रमुख नदी बाँध – Important GK Questions in Hindi
Q. भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है?
Ans:– सतलुज नदी (Himachal Pradesh)
Q. भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
Ans:– टिहरी बांध
Q. भारत का सबसे बड़ा बांध कौनसा है?
Ans:– हीराकुंड बांध ( List of Dams in India)
Q. भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध कोनसा है?
Ans:– सरदार सरोवर बांध
Q. भारत का सबसे लंबा बांध कौन सा है?
Ans:– हीराकुण्ड बांध
Q. टिहरी बांध किन नदियों के संगम पर है?
Ans:– भागीरथी और भीलांगना नदी के
Q. सबसे ऊंचा गुरुत्वीय बांध कौन सा है?
Ans:– भाखड़ा बांध
Q. सबसे लम्बा बांध किस नदी पर बना है?
Ans:– महानदी
Some Other Categories for You
Indian Polity Quiz | Click here |
Indian Geography Quiz | Click here |
Indian History Quiz | Click here |
General Science | Click here |