mukesh ambani became a richest person in Asia

Reliance Industry Limited (RIL) के चेयरमैन Mukesh Ambani एक बार फिर ASIA और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने Adani Group के चेयरमैन गौतम अडाणी को पछाड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार बीते दो दिनों में RIL के Shares की कीमतों में आए उछाल के कारण Mukesh Ambani की Net worth 99.7 अरब डॉलर (करीब 7.73 लाख करोड़ रुपए) हो गई। अडाणी की Net worth 98.7 अरब डॉलर (7.66 लाख करोड़ रुपए) है। फोर्ब्स की Realtime Billionaire List में भी मुकेश अंबानी आगे निकल गए हैं। दोनों दिग्गज कम्पनीज के बीच ये रेस चलती ही रहती हैं।

Read Also: EPF Interest Rate 2022: सरकार ने PF की ब्याज दर 8.5% से घटाकर की 8.1%

दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अंबानी 8वें और अडाणी 9वें नंबर पर
Bloomberg billionaires की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 8वें और गौतम अडाणी 9वें स्थान पर है। पहले नबंर पर टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स Co – CEO एलन मस्क हैं। उनकी नेटवर्थ 227 अरब डॉलर, यानी करीब 17.6 लाख करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर Amazon के मालिक जेफ बेजोस हैे, जिनकी नेटवर्थ 149 अरब डॉलर (करीब 11.5 लाख करोड़ रुपए) है। तीसरे नंबर पर 138 अरब डॉलर (10.71 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। वे LVMH के चेयरमैन हैं। LVMH दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स मेकर कंपनी है।

फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी 6वें नंबर पर
फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट में मुकेश अंबानी 104.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 6वें नंबर पर हैं। गौतम अडाणी 100.3 अरब डॉलर के साथ 9वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ 233.7 अरब डॉलर है। 158 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर जेफ बोजेस हैं, जिनकी Net Worth 151.2 अरब डॉलर है।