
75 किलोमीटर लंबी सड़क और निर्माण कार्य सिर्फ 105 घण्टो में पूरा। सुनकर यकीन नही होता हैं। लेकिन यह सच है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 8 जून 2022 को यह इतिहास रच दिया हैं। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांझा की हैं। NHAI ने महज 5 दिनों में NH 53 में आने वाली अमरावती से अकोला section पर सिंगल लेन पर 75 किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट से सड़क का निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है।
नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क का जीमण कार्य 3 जून को सुबह 7 बजे के करीब शुरू किया गया था ,जो कि 7 जून शाम 5 बजे तक पूरा हुआ। इस कार्य मे लगभग 720 कर्मचारियों ने दिन रात काम किया। इस प्रोजेक्ट में एक एडवाइजरी टीम भी शामिल थी।
नितिन गडकरी ने NHAI को रिकॉर्ड बनाने पर दी बधाई
NHAI द्वारा इतने कम समय मे इतनी लंबी सड़क बनाने पर NHAI की टीम को बधाई दी। उन्होंने NHAI टीम के कार्य की सराहना भी की।
NH 53 देश का महत्वपूर्ण ईस्ट कॉरिडोर ह जो कोलकाता, रायपुर, और सूरत जैसे प्रमुख नगरों को जोड़ता हैं। अमरावती से अकोला सेक्शन इसी कॉरिडोर का हिस्सा है।
इस से पहले कतर में बना था बिटुमिनस कंक्रीट सड़क निर्माण का रिकॉर्ड।
आपको बता दे कि इस से पहले कतर की राजधानी दोहा में सड़क निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। वहाँ वर्ष 2019 में 25.275 किमी सड़क का निर्माण 10 दिनों में किया गया था।
Leave a Reply