President Election 2022 Date Announced

President Election 2022 Date: चनाव आयोग ने कल गुरूवार की दोपहर को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख़ की घोषणा कर दी हैं। देश को नए राष्ट्रपति 21 जुलाई 2022 को मिलेंगे। निर्वाचन आयोग ने बताया की देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को announce किये जायेंगे। चुनाव आयोग ने बताया की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 29 जून तक नामांकन कर सकते हैं। 15 जून को चुनाव सम्बंधित अधिसूचना जारी की जाएगी।

Also Read : लखनऊ में 16 साल के बेटे ने की माँ की हत्या। बहन के सामने गोली मारी तीन दिन शव के साथ भी रहा।

President Election 2022 Important Dates

अधिसूचना जारी होने की तारीख : 15 जून 2022
नामांकन करने की आखिरी तारीख़ : 29 जून 2022
राष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीख़ : 18 जुलाई 2022
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे : 21 जुलाई 2022

राष्ट्रपति चुनाव में वोट कौन डाल सकता हैं।

भारत में राष्ट्रपति चुनाव में जनता वोट नहीं डालती हैं। लेकिन जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि इस इलेक्शन में वोट डालने का अधिकार रखते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में सभी प्रदेशो की विधानसभाओ के इलेक्टेड मेंबर्स तथा संसद के दोनों सदन यानी लोकसभा व राजयसभा के जनता द्वारा सीधे चुने हुए सदस्य ही वोट डाल सकते हैं।

वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को होगा समाप्त।

आपको बता दे कि वर्तमान राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रहा हैं। रामनाथ कोविंद भारत के 14 वे राष्ट्रपति हैं तथा उन्होंने यह पद 25 जुलाई 2017 को ग्रहण किया था। श्री रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति बनने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता हैं।

Also Read: PMJJBY-Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojna | प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। जानिये पूरी जानकारी। मिलेगा 2 लाख रूपये का लाइफ कवर

Read Daily Current Affairs in Hindi and English for free