
आज कल साउथ की मूवीज जिस तरह से हिट पे हिट हो रही हैं वैसा प्रदर्शन बॉलीवुड फिल्मे नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में ३ जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मूवी सम्राट पृथ्वीराज ने कुछ ख़ास कलेक्शन नहीं किया हैं। इसने 9 दिनों में महज 71 करोड़ का ही कलेक्शन किया हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म हैं। यह मूवी 300 करोड़ के बजट में तैयार की गयी हैं। लेकिन मूवी ने अनुमान के अनुसार काम नहीं किया।
आपको बता दे की इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बोल्ल्य्वूद में अपना डेब्यू किया हैं। लेकिन यह मूवी फोल्प होती दिखाई दे रही हैं। दर्शको को शायद वो अनुभव इस मूवी से नहीं मिला हैं जो इस से उम्मीद की जा रही थी। आपको बता दे की यह मूवी चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित हैं। इस मूवी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं। इस से पहले रिलीज हुई ए – लिस्टर्स की फिल्मो को दर्शको द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला था।
दर्शको का कहना है की जैसी उम्मीद उन्होंने ट्रेलर को देखर इस मूवी से की थी वो पूरी नहीं हुई। दर्शको के अनुसार इस फिल्म ने पृथ्वीराज चौहान के जीवन को महज सवा दो घंटो में समेत दिया हैं। फिल्म में एक प्रकार की जल्दबाजी सी की गयी हैं। इस मूवी में कुछ दृश्य तो रोमांच से भरे हुए हैं जैसे पृथ्वीराज चौहान का शेरो के साथ लड़ाई का दृश्य। लेकिन 300 करोड़ जैसे बड़े बजट की मूवी में वो बात देखने को नहीं मिली जो होनी चाहिए थी।
फिल्म का स्क्रीन प्ले भी बिखरा हुआ सा प्रतीत होता हैं। अक्षय कुमार ने किरदार में जान डालने की खूब कोशिश की हैं लेकिन कोशिश नाकम ही प्रतीत होती हैं। इसके विपरीत बाजीराव मस्तानी में दोनों किरदारों ने अपना रोल बखूबी निभाया हैं।
Leave a Reply