
आपको बता दे की प्रशिद्ध फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं। सिद्धांत कपूर को पुलिस ने बेंगलुरु के पब में चल रही रेव पार्टी से ड्रग केस में गिरफ्तार किया था। उनके समेत 6 लोग ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा हैं की सिद्धांत कपूर इस पार्टी में बतौर DJ शामिल हुए थे।
सिद्धांत कपूर को स्टेशन जमानत पर किया गया रिहा
बेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन के DCP से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर व् उनके साथ अन्य लोगो को स्टेशन जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं। एक्टर व् अन्य लोगो को जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा उन्हें पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।
What is Station Bail in Hindi
जमानत दो प्रकार से मिल सकती हैं। पुलिस स्टेशन से तथा कोर्ट से। ऐसे मामले जो Bailable होते हैं मतलब जिन मामलो में जमानत हो सकती हैं थाना प्रभारी कुछ फाइन लेकर अपराधी को जमानत दे सकता हैं। इसे ही स्टेशन जमानत कहते हैं।